इस घटना के बाद इराक़ के विदेश मंत्रालय ने बग़दाद में तैनात अमरीका और ब्रिटेन के राजदूतों को तलब किया।
इराक़ी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी बताया कि विदेश मंत्री मुहम्मद अली अलहकीम ने अपने सलाहकारों और उप विदेश मंत्रियों के साथ अपात बैठक की है जिसमें अमरीका की ओर से इराक़ी सैनिक ठिकानों पर बमबारी के संबंध में ठोस क़दम उठाए जाने पर विचार किया गया।
दूसरी ओर इराक़ी सांसदों ने हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है जिसका उद्देश्य संसद का अपात सत्र बुलाकर अमरीका की ओर से इराक़ की राष्ट्रीय संप्रभुता के हनन के संबंध में बड़ा फ़ैसला करना है।